महिला आयोग की सदस्य के आश्वासन पर एएनएम हुई शांत
बलिया। जनपद में मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध संगठनों ने सीएमओ कार्यालय पर दो सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना- प्रदर्शन किया है। एएनएम संघ ने आरोप लगाया कि सरकार की स्थानांतरण नीति जारी होने के पूर्व स्थानांतरण किया गया है।
एएनएम संघ द्वारा बताया गया कि 23 स्थानांतरित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों का स्थानांतरण पूर्व में किया गया था। जिसमें करीब 15 स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों का स्थानांतरण निरस्त किया गया है। शेष महिला कार्यकत्रियों का स्थानांतरण क्यों नहीं निरस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं का उत्पीड़न भी किया जा रहा है।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इसको देखते हुए महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव के आश्वासन पर धरने को समाप्त कर दिया गया। इस संबंध में सहसंयोजक पूनम भारती, किरण देवी आदि ने अधिकारियों के मनमानी का आरोप लगाया।
बता दें कि धरना सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि पिछले दो महीने से एएनएम बहनों के उत्पीड़न और स्थानान्तरण स्वैच्छिक तरीके से बिना किसी आधार/मानक के करने के कारण स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों के समक्ष विभिन्न परेशानियां उत्पन्न हो गई है।